अम्बिकापुर । आज 25 जनवरी को छत्तीसगढ़ राज्य के सरगुजा जिले में वर्तमान शीत ऋतु का सबसे न्यूनतम 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में रात के तापमान करीब 4.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ कड़ाके की ठंड ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। मौसम वैज्ञानिक अक्षय मोहन भट्ट ने बताया कि इस सप्ताह में 22 जनवरी को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण न्यूनतम तापमान में उल्लेखनीय विचलन रहा। इस सप्ताह में हल्की बूंदाबांदी हुई, बादलों की पर्याप्त आवाजाही रही, घने कोहरे से कई बार दृश्यता बाधित हुई और दैनिक तापमान में विचलन रहा। न्यूनतम तापमान 5.0℃ तक गिर कर पुनः 10.0℃ तक चढ़ा और विक्षोभ के गुजरते ही आज न्यूनतम तापमान सीजन के निचले स्तर पर दर्ज हुआ। आज उत्तर भारत की ओर से एक नया पछुवा प्रभावी हो रहा है और इसी क्रम में दूसरा पछुआ 27 जनवरी को दस्तक देगा। अतः अगले सप्ताह में भी मौसमी उतार चढ़ाव का दौर रहने की पूरी सम्भावना है।
पिछले 10 वर्षों में जनवरी में न्यूनतम तापमान का न्यूनतम – ℃ में-
2014 14 जनवरी 7.0
2015 19 जनवरी 5.3
2016 23 जनवरी 3.2
2017 14 जनवरी 4.2
2018 5 जनवरी। 4.8
2019 30 जनवरी 4.9
2020 11 जनवरी 4.7
2021 16 जनवरी 6.0
2022 28 जनवरी 6.0
2023 7 जनवरी 4.6
2024 25 जनवरी 4.5 (आज तक)



