राहुल गांधी के खिलाफ हुए एफआईआर के विरोध में युवक कांग्रेस ने असम के सीएम का अंबिकापुर में फूंका पुतला ... युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा - राहुल का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान ....
जनवरी 24, 2024
0
अंबिकापुर। राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोडो न्याय यात्रा के असम प्रवास के दौरान रास्ता रोके जाने और राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने के विरोध में आज युवक कांग्रेस सरगुजा ने अंबिकापुर के घडी चौक पर प्रदेशाध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में असम के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। इस दौरान घड़ी चौक पर न तो पुलिस थी और न ही कोई और प्रशासनिक अमला। प्रदर्शनकारियों ने बगैर किसी विरोध के इत्मीनान से पुतला जलाया और जमकर नारेबाजी की । प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि भारत जोडो न्याय यात्रा जबसे असम में प्रवेश की है तबसे लगातार भाजपा के लोग यात्रा पर हमला कर रहे हैं, सरकार यात्रा का दमन करने के लिये कानूनी दांवपेंच खेल रही है और रोडे अटका रही है। भाजपा के लोगों ने न केवल यात्रा मार्ग के पोस्टरों और झंडो को उखाडा साथ ही साथ यात्रा के वाहनो पर भी हमला किया। राहुल गांधी जिस बस मंे सवार थे उसे रोकने का प्रयास किया गया। इन हुडदंगियों पर कारवाई करने के बजाय असम की सरकार राहुल गांधी पर एफआईआर कर रही है। 22 जनवरी को राहुल गांधी असम के शंकरदेव मंदिर में दर्शन के लिये जाना चहते थे, लेकिन असम सरकार ने षणयंत्र पूर्वक उन्हें वहां जाने से रोक दिया। यात्रा को गुवहाटी शहर में न केवल प्रवेश करने से रोका गया, साथ ही साथ दमनात्मक करवाई करते हुए राहुल गांधी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया गया है। कांग्रेस के कार्यकर्ता इससे आक्रोशित हैं। इसके विरोध में युवा कांग्रेस ने प्रदेशाध्यक्ष आकाश शर्मा की उपस्थिति में घडी चौक पर असम के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। इस दौरान युवा जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता, शैलेन्द्र सिंह, अजय सिंह, विकल झा, शुभम जायसवाल, अनूप मेहता गुरुप्रीत सिद्धू, हिमांशु जायसवाल, सतीश बारी, अमित तिवारी, स्वर्णिम शुक्ला, अविनाश कुमार, पंकज शुक्ला, राजनीश सिंह, विकास केशरी, आशिका कुजूर, प्रितिका विश्वकार्मा, शिवांशु, मिथुन सिंह, नीरज तिवारी, मुजस्सम, राहुल सोनी, अनिकेत, आफताब, साहिल, अनुराग, पीयूष, अतुल, मनीष, अंकुश, पीयूष, आशीष, अली, सालिक, अनुग्रह, मयंक, आशु, अमन, ज्ञान, गौतम, रुस्तम, राकेश, आर्यमान, निखिल, सद्दाम, सतीश, निलेश आदि उपस्थित थे।



