ADD

युवा कांग्रेस ने रोजगार दो, न्याय दो का पोस्टर किया जारी .... प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा हुए शामिल ....

0


 अंबिकापुर। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष  आकाश शर्मा की उपस्थिति में आज अम्बिकापुर ब्लॉक युवा कांग्रेस की विशेष बैठक में रोजगार दो-न्याय दो का पोस्टर जारी किया गया। जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में आयोजित इस बैठक में युवा कांग्रेस के इस राष्ट्रव्यापी अभियान का पोस्टर जारी किया गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के द्वारा पूर्व से पश्चिम के लिये भारत जोडो न्याय यात्रा  की जा रही है। इस न्याय यात्रा में देश में व्याप्त बेरोजगारी भी प्रमुख मुद्दा है। इसे ध्यान रखकर युवा कांग्रेस के द्वारारोजगार दो-न्याय दो का अभियान चलाया जा रहा है। इस मुहीम का हिस्सा बनने के लिये युवा कांग्रेस ने बेरोजगार युवकों से आवाहन किया है कि वो मोबाईल नंबर 8860812345 पर मिस कॉल दें। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने चुनाव से पहले यह वादा किया था कि वो प्रत्येक वर्ष 2 करोड रोजगार उपलब्ध करायेगी। लेकिन वो अपने वायदे पर खरी नहीं उतरी।  सरकार की नाकामी के कारण देश में 45 वर्षो की सर्वाधिक बेरोजगारी है। देश के युवाओं के साथ हुए इस अन्याय के विरोध में राहुल गांधी ने पूर्व से पश्चिम के लिये 6700 किमी लंबी भारत जोडो न्याय यात्रा को निकाला है।   जिला  कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी देश के वंचित समाज के साथ न्याय के लिये पूरब से पश्चिम की भारत जोडो न्याय यात्रा कर रहे हैं। बेरोजागार युवा भी इस वंचित समाज का हिस्सा है। ऐसे में बेरोजगार युवा के हक की लडाई लडने के लिये युवा कांग्रेस को कमर कस लेना चाहिये।  युवक कांग्रेस प्रदेशध्यक्ष के आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पहॅुंचने पर ब्लॉक युवा कांग्रेस, अम्बिकापुर शहर के अध्यक्ष शुभम जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। बैठक का संचालन शुभम जायसवाल के द्वारा किया गया। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष विकल झा ने बैठक के दौरान युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष से जिला युवा कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ताओं का परिचय देने के साथ ही संगठनात्मक गतिविधियों से भी अवगत कराया। इस दौरान शैलेन्द्र सिंह, अजय सिंह, अनूप मेहता गुरुप्रीत सिद्धू, हिमांशु जायसवाल, पार्षद सतीश बारी, अमित तिवारी, स्वर्णिम शुक्ला, अविनाश कुमार, पंकज शुक्ला, राजनीश सिंह, विकास केशरी, आशिका कुजूर, शिवांशु, मिथुन सिंह, नीरज तिवारी, मुजस्सम, राहुल सोनी, अनिकेत, आफताब, साहिल, अनुराग,पीयूष, अतुल, मनीष, अंकुश, पीयूष, आशीष, अलि, सालिक, अनुग्रह, मयंक, आशु, अमन, ज्ञान, गौतम, रुस्तम, राकेश, आर्यमान, निखिल, सद्दाम, सतीश, निलेश आदि उपस्थित थे।

युंका प्रदेशाध्यक्ष का हुआ  स्वागत

युवा कांग्रेस के कार्यक्रम रोजगार दो-न्याय दो के प्रसार के लिये सरगुजा पहुँचने पर मंगलवार रात को जिला युंका अध्यक्ष विकल झा,  शहरी अध्यक्ष शुभम जायसवाल, हिमांशु जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने  प्रदेशाध्यक्ष आकाश शर्मा का भव्य स्वागत किया गया। सरगुजा प्रवेश के साथ ही उदयपुर से उनके स्वागत का सिलसिला प्रारंभ हो गया था। अम्बिकापुर पहुँचने पर मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। इस दौरान युवा कांग्रेस के सतीश बारी , नीतीश ताम्रकार, ललित सोनी, अमीर सोहेल, अमृतांश सिंह, आकाश अग्रहरि, सतीश घोष, नीलेश कश्यप, गंगा प्रसाद, अभिषेक सोनी आदि सक्रिय रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)