फिल्म एक्टर सुनील शेट्टी के हाथों अधिवक्ता डीके सोनी को मिला सोशल एक्टिविस्ट अवार्ड

फिल्म एक्टर सुनील शेट्टी के हाथों अधिवक्ता डीके सोनी को मिला सोशल एक्टिविस्ट अवार्ड

khabrigullak.com
By -
0


 अंबिकापुर। मुंबई के होटल जिंजर में टाइम्स एप्लाइड  प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा आयोजित समारोह में आरटीआई कार्यकर्ता व अधिवक्ता   डीके सोनी अधिवक्ता को फिल्म एक्टर   सुनील शेट्टी हाथो सोशल एक्टिविस्ट पुरस्कार दिया गया। सामाजिक कार्यकर्ता और अधिवक्ता डीके सोनी के द्वारा  न्याय में देरी, भ्रष्टाचार एवं विभिन्न क्षेत्रों में में अनेक  कार्य किए जाते रहे हैं। डीके  सोनी  सरकारी विभागों में हो रहे भ्रष्टाचार और गड़बड़ियों को लेकर अनेकों मामले उठाते रहे हैं, भ्रष्टाचार के विरुद्ध खुलासा कर दस्तावेजों के आधार पर कार्यवाही कराकर कई भ्रष्ट अधिकारियों, ठेकेदारों के विरुद्ध अपराध भी पंजीबद्ध कराया गया है। कार्यक्रम में देश के अलग अलग क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं  के साथ साथ फिल्मी और टीवी के अनेक एक्टर जिसमे कॉमेडियन राजेश पूरी, आशिकी फेम अन्नू अग्रवाल, कनिका कपूर, विशाल कोटिया, रोहन मेहरा, अजय चोपड़ा, मेघना निकड़े, अरहम सावंत, वाहबिज दोराबजी, शेहा जैन , देवीश आहूजा, हेट ठक्कर,मुग्धा अग्रवाल के अलावा कई टीवी एक्टर भी सम्मानित किए गए ।  कार्यकर्म का संचालन पूर्व मिस इंडिया सिमरन आहूजा ने की  तथा कार्यकर्म में नितिन गोहिल चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर टाइम्स एप्लाइड भी उपस्थित थे। डीके सोनी ने यह कहा है कि यह अवार्ड उनके द्वारा किए जा रहे जनहित और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में कार्य करने की प्रेरणा देता है और भविष्य में आगे अधिक ऊर्जा से तेज गति से सामाजिक और जनहित के कार्य को करने प्राथमिकता  दिया जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)