श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उल्लास में बजरंगी सेना ने अंबिकापुर में निकाली शोभायात्रा .... जय श्री राम के नारे से गूंजा शहर

श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उल्लास में बजरंगी सेना ने अंबिकापुर में निकाली शोभायात्रा .... जय श्री राम के नारे से गूंजा शहर

khabrigullak.com
By -
0


 अंबिकापुर।  प्रभु श्री राम की प्राणप्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर बजरंगी सेना अंबिकापुर द्वारा विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जो  शहर के दुर्गा मंदिर गांधी चौक से होते हुए श्री राम मंदिर पहुंच समाप्त हुई। शोभायात्रा में बजरंगी सेना प्रभु राम के गीतों पर झूमते रहे और रंग गुलाल खेलते रहे। श्री राम मंदिर में श्री राम जी की आरती   के साथ कार्यकर्म का समापन किया गया।आयोजन में वरिष्ठ ठेकेदार प्रकाश राय के नेतृत्व में बजरंगी सेना के  इशू केशरवानी , सक्षम कश्यप , आनंद साहू ,आशु गुप्ता  ,आयुष पांडेय, तरुण राज सहित अन्य संगठनों के युवा शामिल रहे।  5000 से ज़्यादा नगरवासियों ने राम धुन में भी भाग लिया। इस अवसर पर दुर्गा शक्ति पीठ में वृहद भंडारा का भी आयोजन किया गया, जिसमें सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालुओं ने भंडारा प्रसाद ग्रहण किया। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)