उपलब्धि : उत्कृष्ठ कार्य पर सूरजपुर जिला बना छग का सर्वश्रेष्ठ जिला ... राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मिलेगा इनाम .... प्रियंका, रवि, समीर का भी होगा सम्मान ...

उपलब्धि : उत्कृष्ठ कार्य पर सूरजपुर जिला बना छग का सर्वश्रेष्ठ जिला ... राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मिलेगा इनाम .... प्रियंका, रवि, समीर का भी होगा सम्मान ...

khabrigullak.com
By -
0


 सूरजपुर। (भूपेंद्र राजवाड़े)। राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2024 के राज्य स्तरीय समारोह में दिये जाने वाले पुरस्कार अंतर्गत वर्ष 2023 में समग्र रूप से निर्वाचन कार्यों के संपादन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला अंतर्गत जिला सूरजपुर का चयन राज्य स्तरीय सर्वश्रेष्ठ जिला पुरस्कार के लिए किया गया है। इसके साथ ही  जिले से प्रियंका वर्मा संयुक्त कलेक्टर व उप जिला निर्वाचन अधिकरी,  रवि सिंह डिप्टी कलेक्टर व समीर शर्मा तहसीलदार को निर्वाचन में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया जायेगा। चयनित अधिकारियों को इंदिरा गांधी कृषि महाविद्यालय रायपुर के विवेकानंद संभागार में राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2024 के राज्य स्तरीय समारोह में  25 जनवरी 2024 को  पुरस्कार का वितरण किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)