ADD

अंबिकापुर के आदतन बदमाश विकास प्रजापति ने लगाई फांसी ... उसके खिलाफ 14 आपराधिक मामले हैं दर्ज ... परिजनों ने पुलिस पर लगाया प्रताड़ना का आरोप ...

0

आरोप लगाते मृतक के परिजन

 अंबिकापुर। शहर के संजय पार्क के समीप रामानुजगंज मार्ग निवासी आदतन बदमाश विकास प्रजापति नामक युवक ने मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात घर पर फांसी लगा आत्महत्या लिया। मृतक के खिलाफ 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस मामले में परिजनों ने पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।   मृतक की मां सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने आरोप लगाया कि मंगलवार को मोटरसाइकिल से दो पुलिस वाले घर पर आए थे और किसी मामले में फिंगरप्रिंट कराने के नाम पर विकास प्रजापति को कोतवाली ले गए थे।  शाम को जब वह वापस घर लौटा तो काफी परेशान था, उसने  बताया कि पुलिस वाले 40 हजार रुपए मांग रहे हैं, नही देने पर जिला बदर करने की बात कह रहे हैं। इसके बाद पुत्र ने  फांसी लगाने की कोशिश की थी, परिवार वालों की नजर पड़ने उसे बचाया गया था, मगर रात में जब सभी सो रहे थे तो उसने दोबारा फांसी लगा लिया। परिवार वालों की जब नजर पड़ी तो उसे बाइक से ही मिशन अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

     मामले की कराएंगे जांच    

 इस मामले में एसडीओपी अखिलेश कौशिक  ने कहा कि मृतक विकास प्रजापति के खिलाफ 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह आदतन बदमाश था। उसके परिजनों के द्वारा जो भी आरोप लगाया जा रहा है उसकी जांच कराएंगे। उन्होंने बताया कि आपराधिक मामलों में फिंगर प्रिंट नियमित प्रकिया है। आपराधिक मामलों के कारण तो उसे कोई और परेशानी तो नहीं थी, इसकी भी जांच कराई जायेगी। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)