बिग ब्रेकिंग: पीडीएस की चावल लोड ट्रक बिजली खंभे से टकराई ... बोरियों में लगी आग .. मच गई अफरातफरी ... देखें.. अंबिकापुर के किस इलाके में हुई घटना ..
मार्च 12, 2024
0
अंबिकापुर। शहर के पुलिस लाइन के समीप पीडीएस की चावल लोड ट्रक के चालक ने आज बुधवार को सुबह लापरवाही पूर्वक ट्रक चलाते हुए बिजली खंभे को ठोकर मार दिया, जिससे खंभा टूटने के साथ ट्रक में लोड चावल की बोरी में आग लग गई, गनीमत था कि इस दुर्घटना में किसी की जान नही गई। खबर पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जिन चावल की बोरी में आग लगी थी, उन बोरियों को नीचे उतारा गया। बताया जा रहा है कि घटना से करीब तीन - चार बोरी चावल को ही मामूली नुकसान पहुंचा। घटना से मार्ग पर जाम की भी स्थिति निर्मित हुई।



