पुलिस अधीक्षक सरगुजा विजय अग्रवाल ने सीसीटीएनएस टीम को बेहतर ढंग से आनलाइन कामकाज के दिए निर्देश ... उत्कृष्ठ कार्य पर आरक्षक इजहार अहमद और राजकुमार यादव की थपथपाई पीठ.. की इनाम की घोषणा ...
मार्च 13, 2024
0
अंबिकापुर। पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के द्वारा जिले के समस्त थाना, चौकियो में सीसीटीएनएस कार्य में तैनात पुलिस कर्मचारियों की समीक्षा बैठक ली गई, बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा थानावार दर्ज किये जाने वाले ऑनलाइन इंट्री जैसे एफआईआर,जप्ती पत्रक , गिरफ़्तारी पत्रक, चालान पेश, न्यायालय निर्णय पत्र, चरित्र सत्यापन आदि की अधतन दर्ज की गई जानकारी प्राप्त की गई, थाना गांधीनगर द्वारा ऑनलाइन डाटा इंट्री कों अपडेट रखने पर कर्मचारियों के उत्साहवर्धन हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा आरक्षक इजहार अहमद एवं राजकुमार यादव को नगद ईनाम से पुरुस्कृत करने की घोषणा की गई।बैठक में सीसीटीएनएस कार्य मे तैनात पुलिस कर्मचारियों को थाना में लगे सीसीटीवी का बेहतर संधारण करने सहित थाना मे शासकीय कार्य हेतु प्रदाय किये गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उचित रखरखाव एवं देखरेख की समझाईस दी गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा कर्मचारियों से कार्य के दौरान आने वाली समस्याओ से अवगत होकर सम्बंधित शाखा प्रभारी को समस्या के त्वरित निराकरण हेतु दिशा निर्देश दिए गए। इसके अलावा सीसीटीएनएस कार्य को गंभीरता पूर्वक कर मामले मे चालान पेश करने के पश्चात दस्तावेजो की ऑनलाइन इंट्री करने के भी निर्देश दिए।



