![]() |
| जांच करते विभाग के अधिकारी |
अंबिकापुर। धान खरीदी केंद्र अमलभिठ्ठी विकासखंड लखनपुर में 1957.60 क्विंटल फर्जी धान खरीदी कर शासन को 42 लाख 73 हजार 440 रुपये की क्षति पहुँचाने के मामले में जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी द्वारा शैलेन्द्र राजवाड़े पिता खिलावन राम ( धान खरीदी प्रभारी सह डाटा एंट्री ऑपरेटर )निवासी ग्राम पंचायत तुरना और जैनेन्द्र प्रसाद राजवाड़े पिता अरविंद राम ( समिति प्रबन्धक ) निवासी ग्राम तुरना के विरुद्ध थाना दरिमा में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराया गया है। पुलिस ने प्रबंधक और सह डाटा आपरेटर के खिलाफ धारा 420, 120 बी के तहत अपराध दर्ज किया है।



