ADD

भोलेनाथ और मां गौरी के घर पर मची विवाह उत्सव की धूम ... हल्दी का रस्म हुआ पूरा ... महा शिवरात्रि को बैंड बाजा के साथ नंदी बैल में सवार महाकाल की निकलेगी बारात ... भूत, प्रेत, किन्नर, देव ,दानव सब होंगे शामिल ...

0


 अंबिकापुर। संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के सहेली गली प्रतापपुर नाका स्थित शिव मंदिर और पुलिस लाइन स्थित मां गौरी मंदिर में शिव - गौरी विवाह को लेकर तैयारियां जोरों से चल रही है। महाशिवरात्रि पर्व पर आठ मार्च को श्री शिव शंकर मंडली सहेली गली के द्वारा भोलेनाथ की अनोखी बारात निकाली जाएगी। बाजे, गाजे के साथ बारात निकलेगी, जिसमें भूत, प्रेत, पिशाच , देव दानव सब शामिल होंगे। एक दिन पूर्व आज गुरुवार को शिव व गौरी मंदिर में रीति रिवाज के अनुसार हल्दी की रस्म पूरी की गई। इस डाउन भजन , कीर्तन के साथ वैवाहिक गीत में श्रद्धालु नाचते रहे। मंदिर को भी आकर्षक ढंग से दुल्हन की तरह सजाया गया है। महा शिवरात्रि के दिन शिव जी की बारात निकलेगी, दूल्हा के रूप में भोलेनाथ नंदी बैल में सवार  हो निकलेंगे। इसके लिए रथ को  फूलो से आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। बैंड ,बाजा, ढोल, नगाड़ा के साथ बारात निकलेगी। रास्ते में भांग, मिष्ठान से जगह जगह बारात का स्वागत होगा और, गौरी मंदिर में बारात के पहुंचने के बाद शिव - गौरी का विवाह होगा। इस अवसर पर गौरी मंदिर पुलिस लाइन परिसर में महाभंडारे का आयोजन होगा। दूसरे दिन सुबह बारात के लौटने के बाद शिव मंदिर में विविध रस्म के साथ प्रीति भोज का भी आयोजन होगा, जिसमें समूचा शहर शामिल होगा। 

44 वर्षो से चली आ रही परंपरा 

 श्री शिवशंकर कीर्तन मण्डली, सहेली गली द्वारा महाशिवरात्री पर्व के अवसर पर पिछले 44 वर्षो से अनूठे शिव बारात का आयोजन किया जाता है। इसके लिए इस बार भी बैठक का आयोजन कर शिव बारात आयोजन के साथ विविध कार्यक्रम का निर्णय लिया गया। इसके लिए बकायदा शादी की कार्ड भी छपवाई गई। और लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। महाशिव रात्रि पर्व के दिन अपरान्ह 3 बजे से माँ गौरी मंदिर, पुलिस लाईन अम्बिकापुर के लिए प्रस्थान करेगी। बारात सहेली गली से प्रतापपुर नाका, साक्षरता मार्ग, जोड़ा पीपल, देव होटल, संगम चौक, महामाया चौक होते हुए माँ गौरी मंदिर, पुलिस लाईन अम्बिकापुर पहुंचेगी।  बैठक में आयोजन समिति के अध्यक्ष  भोलानाथ विश्वकर्मा, संजय कुमार मिश्रा, विनोद वर्मा, प्रमोद मिश्रा, संजू चौबे, राजगिर, हरगोबिंद, काशी, राजेन्द्र दुबे, रविन्द्र दुबे, बृजमोहन, पं. मुकेश तिवारी, मृत्युंजय, सिद्धार्थ, राहुल, अविनाश, बंटी आदि सदस्य एवं मोहल्लेवासी सम्मिलित हुए।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)