ADD

वारदात : फर्जी आधार और पेन कार्ड से बिहार के बदमाशों ने खोल लिया खाता ... पॉश मशीन ले सरगुजा के युवक को ऐसे लगाया था 1.14 लाख का चूना ... पुलिस के आगे नहीं चली होशियारी ... एक तो गया, अब दूसरे की बारी ...

0


  अंबिकापुर।  सरगुजा के उदयपुर थाना क्षेत्र में एटीएम बदलकर ठगी करने के मामले में पुलिस ने  आरोपी को नवादा बिहार से  गिरफ्तार करने में सफलता पाई। इस मामले का दूसरा आरोपी फरार है। इस मामले में आरोपियों के द्वारा आधार कार्ड में छेड़छाड़ कर नाम और पिता का नाम बदल फर्जी कार्ड बना दिया गया, इसी प्रकार नकली पेनकार्ड बना बैंक में खाता खोल पीओएस मशीन भी प्राप्त कर लिया गया। आरोपियों के द्वारा उदयपुर क्षेत्र के युवक का एटीएम कार्ड बदलने के बाद पॉश मशीन  से राशि अपने खाते में ट्रांसफर करा लिया गया था।

ऐसे की ठगी

मामले का अंबिकापुर कोतवाली में खुलासा करते हुए एएसपी पुपलेश कुमार ने बताया कि  प्रार्थी रामलखन सिंह निवासी  रामनगर  द्वारा थाना उदयपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि घटना दिनांक 2 मार्च 22 को वह अपने भाई का  एटीएम लेकर उदयपुर के एसबीआई एटीएम गया हुआ था, एटीएम से पैसा नही निकलने पर पीछे खड़े अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सहायता करने के नाम पर एटीएम बदलकर  114800  रुपये की ठगी  किया गया हैं।   रिपोर्ट पर पुलिस ने  धारा 420, 419, 34 भा.द.वि. 66(सी) आईटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

इस सुराग से पकड़ाया आरोपी

 एएसपी पुपलेश कुमार ने बताया कि  विवेचना के दौरान  पुलिस टीम द्वारा मामले में तकनीकी सहायता  प्राप्त कर रुपये आहरण के दौरान उपयोग किये गए पीओएस मशीन का डिटेल प्राप्त किया गया, इस  जानकारी से आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग  प्राप्त कर  गिरफ़्तारी हेतु विशेष पुलिस टीम को नवादा बिहार भेजा गया था, पुलिस टीम ने  आरोपी को  पकड़ कर पूछताछ किया गया तो आरोपी द्वारा अपना नाम अभिषेक कुमार उर्फ़ राहुल उर्फ़ अमित कुमार  24 वर्ष निवासी पटेलनगर नवादा जिला नवादा बिहार का होना बताया।  आरोपी ने पुछताछ में वारदात को अंजाम देना   स्वीकार कर लिया।  आरोपी के कब्जे से 1 नग आधार कार्ड जप्त किया गया हैं।  आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब फरार दूसरे आरोपी दीपक को पकड़ने प्रयास कर रही है। कार्यवाही में निरीक्षक कुमारी चंद्राकर, प्रधान आरक्षक शत्रुधन सिंह आरक्षक रविन्द्र साहू, वीरेंद्र पैकरा शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)