विजय नगर चौकी में महिला पुलिस कर्मियों का हुआ सम्मान
मार्च 08, 2024
0
अंबिकापुर। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बलरामपुर जिला के विजयनगर चौकी में प्रभारी अश्वनी सिंह के नेतृत्व में चौकी में कार्यरत महिला कर्मचारी श्यामा भगत, अंजुलिका टोप्पो और नमिता सिंह को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित कर चौकी प्रभारी ने कहा कि बेटियां सदैव परिवार के लिए खुशियां और गर्व का क्षण लेकर आईं है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में आदिशक्ति देवी का ही स्वरूप है। महारानी लक्ष्मीबाई, रानी दुर्गावती जैसी विरंगनाएं इस देश में हुई, मौजूदा समय में महिलाएं देश और समाज के विकास में पुरुषों के समान कंधे से कंधा मिलाकर योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि बेटियों, महिलाओं के प्रति आदर व सम्मान का भाव होना चाहिए। बेटियां न सिर्फ देश के सर्वोच्च पदों पर आसीन हैं बल्कि देश की सीमा में हथियार ले दुश्मनों का मुकाबला कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में महिलाएं कई तरह की व्यवहारिक दिक्कतों के बाद भी अपनी जिम्मेदारी कुशलता पूर्वक निभा रही हैं, जिन पर न सिर्फ विभाग बल्कि देश को भी नाज है। इस अवसर पर एएसआई जेपी कुजूर, प्रधान आरक्षक रंजीत प्रजापति, हरि, संदीप रोहित, महेंद्र कुमार, उपस्थित रहे।



