बिग ब्रेकिंग : मैनपाट के इस बस्ती के समीप पहुंचे दो गजराज ... ग्रामीणों में दहशत... वन और पुलिस अमला कर रहा निगरानी जलाकर टार्च ...
मार्च 08, 2024
0
मैनपाट(महेश यादव)। वन परिक्षेत्र मैनपाट में दो दिनों पूर्व जशपुर की ओर से भटकर पहुंचे दो जंगली हाथी आज शुक्रवार को दिन भर ग्राम मुसाखोल से लगे जंगल में डटे रहने के बाद रात 9 बजे असकरा मार्ग पर आ गया। हाथियों के मुख्य मार्ग पर आ जाने से निगरानी में जुटे वन और पुलिस विभाग के अमले ने लोगों को सतर्क करते हुए लोगों का आवाजाही रोक दिया। रात दस बजे तक हाथी ग्राम पंचायत असकरा और मलतीपुर से मात्र 500 मीटर की दूरी पर पहुंच गया वन और पुलिस विभाग का अमला टार्च जला हाथियों की गतिविधियों की टोह लेता रहा। बताया जा रहा है कि मालतीपुर और असकारा दोनो पंचायत मुख्यालय हैं जिससे यहां की आबादी भी अधिक है, हाथियों के समीप में आ जाने से ग्रामीणों में दहशत है। वन अमले के द्वारा हाथी विचरण क्षेत्र के पास स्थित घरों के लोगों को सुरक्षा के लिए पंचायत भवन और स्कूलों में शरण देने की योजना बनाई जा रही है।



