बिग ब्रेकिंग : डाइट में प्रशिक्षण के लिए पहुंची शिक्षिका की 5 वर्षीया पुत्री की जमीन पर बने असुरक्षित पानी टंकी में गिरने से मौत... मचा हड़कंप..
मार्च 12, 2024
0
अंबिकापुर। शहर के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण केंद्र डाइट परिसर में असुरक्षित पानी टंकी में गिर जाने से में 5 वर्षीया मासूम की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक लखनपुर निवासी शिक्षिका कलावती डाइट में प्रशिक्षण के लिए आई थी। उसके साथ पांच वर्षीया पुत्री भी थी। आज प्रातः उनकी पुत्री खेलते समय जमीन पर बने पानी टंकी के पास पहुंच गई और गिरने से उसकी मौत हो गई। घटना से डाइट में हड़कंप मच गया। सूचना पर एसडीओपी अखिलेश कौशिक, गांधीनगर प्रभारी अश्वनी सिंह मौके पर पहुंचे और मासूम के शव को मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। बताया जा रहा है कि प्रबंधन के द्वारा पानी टंकी को लापरवाही पूर्वक प्लाई से ढंक कर रखा गया था, लंबे समय से देखरेख नही होने के कारण प्लाई सड़ चुका था, अनुमान लगाया जा रहा है कि संभवतः बच्ची इस वजह से टंकी में गिरी।




