ADD

मोबाइल पर बात करते हुए ड्राइविंग करते मिले 32 चालकों पर यातायात पुलिस ने ठोका साढ़े नौ हजार का जुर्माना ... रिंग रोड पर बेतरतीब पार्किंग करने पर 6 वाहन चालकों से भी वसूला गया समन शुल्क ...

0


 
अंबिकापुर।  सरगुजा पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान के तहत यातायात के नियमो की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रतिदिन अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम मे बीते दिन यातायात पुलिस टीम द्वारा मोबाइल पर बात कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों, दो पहिया वाहन मे तीन सवारी वाहन चलाने वाले वाहन चालकों, मॉडिफाइड साइलेंसर युक्त वाहन चलाने वाले वाहन चालकों, रिंग रोड एवं अन्य स्थानों पर भारी वाहनों की अवैध पार्किंग करने  वाले वाहन चालकों पर सख्ती से कार्यवाही की गई।
 यातायात पुलिस द्वारा अभियान के तहत दो पहिया वाहन मे तीन सवारी वाहन चालकों के विरुद्ध कुल 15 प्रकरण दर्ज कर 7500 समन शुल्क वसूल किया गया, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करने वाले कुल 32 वाहन चालकों पर कार्यवाही कर कुल 9600 समन शुल्क वसूल किया गया, मॉडिफाइड साइलेंसर युक्त वाहन चलने वाले वाहन चालकों के मामले मे 1 प्रकरण दर्ज कर 5000 की चालानी कार्यवाही कि गई, अवैध पार्किंग के मामले मे कार्यवाही करते हुए शहर के रिंग रोड एवं अन्य स्थलों पर भारी वाहनों के अवैध पार्किंग के कुल 6 प्रकरण दर्ज कर 4350  समन शुल्क किया गया है, अभियान के तहत यातायात के नियमो की अवहेलना करने वाले कुल 81 वाहन चालकों पर 53050/- रुपये की चालानी कार्यवाही की गई हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)