बिग ब्रेकिंग: तड़के तीन बजे जंगल में दबिश दे प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी ने 17 मवेशियों की बचाई जान... तस्करों के द्वारा बुचड़खाना बेचने ट्रक में चढ़ाने की जा रही थी तैयारी ... ग्रामीणों के साथ अचानक पहुंचे विधायक तो तस्कर अंधेरे का फायदा उठा हुए फरार ....
मार्च 11, 2024
0
सूरजपुर। (भूपेंद्र राजवाड़े)।छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिला के प्रेम नगर विधायक भूलन सिंह मरावी एक्शन मोड़ में हैं। उन्होंने आज तड़के तीन बजे ग्राम कंचनपुर में मवेशी की तस्करी की सूचना पर मौके पर स्वयं दबिश दी और 17 मवेशियों की जान बचाई। बताया जा रहा है कि मवेशी तस्करों के द्वारा प्रेमनगर के कंचन पुर के पास मवेशियों को बूचड़खाना ले जाने के लिए ट्रक में चढ़ाने की तैयारी की जा रही थी। तभी गौ सेवक वहां पहुंच गए तथा प्रेम नगर विधायक भूलन सिंह मरावी को सूचना दी, यह खबर मिलते ही विधायक बगैर समय गंवाए मौके पर पहुंच गए। विधायक के साथ ग्रामीणों की भीड़ देख मवेशी तस्करों में हड़कंप मच गया और अंधेरे का फायदा उठाकर भाग खड़े हुए। इस घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई है। पुलिस द्वारा मवेशी तस्करों की पड़ताल की जा रही है।



