सरगुजा पुलिस ने दो दिन में 69 गुंडों.. बदमाशों पर इस धारा के तहत की कार्यवाई...
By -
मार्च 18, 2024
0
अंबिकापुर। पुलिस अधीक्षक सरगुजा विजय अग्रवाल के निर्देशन पर पुलिस द्वारा आमचुनाव एवं होली त्यौहार के मद्देनजर शांति एवं कानून व्यवस्था की दृष्टिकोण से 2 दिवस में धारा 110 जाफौ अभियान’’ के तहत् आदतन अपराधियों के विरूद्व ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए कुल 69 आदतन अपराधियों के विरूद्व कार्यवाही गई है। पुलिस ने बताया कि इस अभियान के तहत थाना गांधीनगर में 16, लुण्ड्रा में 12, मणीपुर में 11, लखनपुर और उदयपुर में 9- 9, कोतवाली में 5, कमलेश्वरपुर में 3, बतौली में 2 एवं थाना सीतपुर और धौरपुर में 1- 1 प्रकरण तैयार कर अपराधियों के विरूद्व इंटरीम बाउण्ड ओवर की कार्यवाही भी की जा रही है। सरगुजा पुलिस की यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।



