
अंबिकापुर। अंबिकापुर के गांधीनगर पुलिस द्वारा चठीरमा बेरियर के समीप वाहनों की किए जा रहे वाहनों की जांच पड़ताल के दौरान एक शराब तस्कर रंगे हाथों पुलिस के हत्थे चढ़ गया। वह कार से 140 लीटर महुआ शराब का परिवहन कर रहा था, पुलिस की नाकेबंदी देख कार छोड़कर भागने लगा,जिससे पुलिस चौकन्ना हुई और दौड़ लगा उसे दबोच कार की तलाशी ली तो दंग रह गई। आरोपी अनुकूल मिस्त्री को आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाई करते हुए जेल भेजा गया। पुलिस ने बताया कि गांधीनगर पुलिस टीम के द्वारा चठिरमा बेरियर में चेकिंग प्वाईंट लगाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान एक सफेद रंग की हुण्डई आई-20 कार क्रमांक सीजी 10 एच 5600 को रूकवाकर चेंकिग किया गया, जो वाहन चालक अपने वाहन को छोड़कर भागने का असफल प्रयास किया गया। मौके पर समक्ष गवाहान विधिवत् रूप से तलाशी ली गई, जो उक्त कार में आरोपी अनुकूल मिस्त्री पिता अतुल मिस्त्री, उम्र 38 वर्ष, के कब्जे से 07 प्लास्टिक जरीकेन 20 लीटर क्षमता में कुल 140 लीटर महुआ शराब पाया गया। एवं आरोपी से उक्त महुआ शराब के बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तावेज पेश करने हेतु नोटिस जारी किया गया, जो उसके द्वारा बिक्री एवं परिवहन करने संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। जो विधिवत् रूप से गिरफ्तार कर 140 लीटर अवैध महुआ शराब की जप्ती की कार्यवाही कर आरोपी अनुकूल मिस्त्री पिता अतुल मिस्त्री 38 वर्ष निवासी ग्राम तामेश्वर नगर, आरागाही, थाना रामानुजगंज, जिला बलरामपुर, हालमुकाम चठिरमा को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
🟪 आगामी आमचुनाव एवं होली त्यौहार के मद्देनजर आबकारी एक्ट के विरूद्व कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
🟪 उपरोक्त कार्यवाही में थाना गांधीनगर से प्रधान आरक्षक संतोष कश्यप, आरक्षक अनिल पैंकरा, रक्षित केन्द्र से आरक्षक अलबिनुस लकड़ा, प्रमोद गुप्ता सक्रिय रहे।