मोटर साईकिल पर सवार हो सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने स्कूल, बैंक का किया निरीक्षण... 9 वीं के बच्चों को पढ़ाया एक घंटे पाठ ...

khabrigullak.com
By -
0

संकुल केंद्र रजौती में बच्चों को पढ़ाते विधायक 

   मैनपाट।(महेश यादव)। सीतापुर कएल विधायक रामकुमार टोप्पो अपने अनोखेे अंदाज के लिए जाने जाते हैं, इसी लोगों को चौंकाते हुए वे पुनः मोटरसाइकिल पर सवार हो क्षेत्र के निरीक्षण पर निकल गए।  स्कूलों,  बैंकों का भी निरीक्षण करते हुए बच्चों, ग्रामीणों से पढ़ाई, सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी ली।  बैंक में मैनेजर से मिलने के आधे घंटे बाद स्टाफ को पता चला कि विधायक  उनके बैंक में हैं, इसके बाद उन्होंने रजौटी प्राथमिक शाला में  बच्चों के क्लास में जाकर उनसे मुलाकात की। स्कूल के बाद पेटला स्थित कोऑपरेटिव बैंक  पहुंचे , जहां हितग्राहियों की भीड़ लगी हुई थी, वे ग्रामीणों के बीच बैठ गए और परेशानियों के संबंध में जानकारी ली। इसके उपरांत वे पेटला स्थित हाई स्कूल पहुंचे जहां वह 9वीं कक्षा के बच्चों को 1 घंटे तक पढ़ाया। उन्होंने ब्लैक बोर्ड में आक्टोपस सहित अन्य जलीय जंतुओं की तस्वीर बना बच्चों को रोचक ढंग से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों से शौचालय, पानी की उपलब्धता के बारे में भी पूछताछ कर परेशानियों का निराकरण कराने का आश्वासन दिया। स्कूल में जैसे ही इस बात की जानकारी स्टाफ और अन्य बच्चों को हुई वे विधायक से मिलने पहुंच गए। नागरिकों ने विधायक के इस अंदाज की सराहना करते हुए कहा कि आम जन से मुलाकात करेंगे तभी, लोगों की समस्या को समझ पायेंगे और समस्याओं के निराकरण के लिए पहल हो सकेगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)