फुड प्वाइजनिंग: शिवरात्रि मेले में दूषित चाट फुल्की खाने से चार बच्चों की हालत बिगड़ी ... मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में एक बालक की मौत...

khabrigullak.com
By -
0

फाइल फोटो 

अंबिकापुर।  जशपुर जिला के ग्राम किलकिला में आयोजित मेला में फुड प्वाइजनिंग का शिकार हुए भुवनेश्वर सिदार पिता हवल सिदार 11 वर्ष निवासी किलकिला की मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के संबंध में परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम किलकिला में महाशिव रात्रि पर्व के अवसर पर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेला लगा था। 12 मार्च को भुवनेश्वर अपने चचेरे भाई दिनेश सिदार, राधापुर में रहने वाले मामा लाल बहादुर सिंह और रिश्ते में भाई लगने वाले गोविंद सिंह के साथ मेला में चाट, फुल्की और आइस्क्रीम खाने गया था, इन सभी बच्चों की आयु 8 से 12 वर्ष की है। यह बच्चे जब मेला से वापस घर लौटे तो उन्हे उल्टी, दस्त होने लगी। परिजन आनन फानन में बच्चों को लेकर पत्थलगांव अस्पताल पहुंचे जहां, भुवनेश्वर की गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया था। यहां बालक को आईसीयू में रखा गया था, और उपचार के दौरान 14 मार्च की रात उसकी सांसे थम गई। इधर पोस्टमार्टम से बचने परिजन बगैर पुलिस को सूचना दिए 15 मार्च को प्रातः शव लेकर गांव लौट गए और शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। बताया जा रहा है कि शेष बच्चों को सेहद में सुधार होने पर पत्थलगांव अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। बताया जा रहा है कि   मेला में गुणवत्ताहीन फास्ट फूड के चलते आए दिन इस तरह की घटनाएं होती हैं। मेले में ठेलों में बिकने वाले चाट, फुल्की सहित अन्य फास्ट फूड के गुणवत्ता की जांच होनी चाहिए। कई लोग भीड़  का फायदा उठा घटिया सामग्री से फास्टफुड बना लोगों की सेहद और जान से खिलवाड़ करते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)