गेहूं की फसल के बीच की गई थी गांजा की खेती... सूचना पर पहुंची पुलिस तो फटी रह गई आंखे ... देंखे कितना पौधा हुआ जब्त...
मार्च 14, 2024
0
अंबिकापुर। लखनपुर पुलिस ने गेहूं की फसल के बीच गांजा की खेती करने के आरोप में तारिणी कुमार प्रजापति पिता राम सेवक प्रजापति 33 साल निवासी बंधा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 21 नाग गांजा का पौधा बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी का खेत चुल्हट नाला के किनारे सरई पेड़ वाला खेत खसरा नंबर 340 है, किसमें गेंहू का फसल लगा है, गेंहू फसल की उंचाई लगभग 2 फिट जिसमें बालियां लगी हुई है, खेत के बीच में अवैध गांजा का पौधा लगाया गया था। मुखबिर की सूचना पर आरोपी को पकड़ पूछताछ की गई और उसके निशानदेही पर 21 नग गांजा पौधा जब्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध धारा 20 (क) NDPS ACT के तहत कार्यवाही की गई। कार्यवाही में निरीक्षक मनोज प्रजापति, सउनि अरूण गुप्ता सहित अन्य पुलिस कर्मी सक्रिय रहे



