ADD

शादी समारोह से लौट रही महिला की घोड़े की दुलत्ती से मौत ... देखें कहां हुई घटना ...

0


 कोरबा। शादी समारोह के बाद वापस घर लौट रही एक महिला की घोड़े के हमले से मौत हो गई। दरअसल घोड़े ने महिला को जोरदार  दुलत्ती जड़ दिया था। घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक बालको थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में उक्त हादसा हुआ। महिला बरमकेला से नेहरूनगर में शादी समारोह में शामिल हो परिजनों के साथ लौट रही थी, तभी बालको बस स्टैंड के समीप अचानक एक घोड़ा पहुंच गया और महिला पर पैर से हमला कर दिया। गंभीर चोट आने पर महिला को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में लेकर गए जहां उसकी मौत हो गई।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)