बिग ब्रेकिंग: अंबिकापुर - बिलासपुर मार्ग पर सांडबार बेरियर के समीप एसईसीएल की स्कूल बस और मिनी ट्रक में हुई भिड़ंत ... मच गई अफरातफरी ...
मार्च 13, 2024
0
अंबिकापुर। बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अंबिकापुर से लगे सांडबार बेरियर के समीप आज गुरुवार को प्रातः अमेरा कोयला खदान से विश्रामपुर जा रही एसईसीएल की स्कूल बस क्रमांक सीजी 15 डीएक्स 1945 और 407 मिनी ट्रक वाहन में भिड़ंत हो जाने से अफरातफरी मच गई। स्कूल बस में करीब 6 एसईसीएल कर्मी सवार थे, बस में बच्चों ने नही होने से एक बड़ी घटना टल गई। मणिपुर थाना प्रभारी प्रदीप जायसवाल ने बताया कि इस हादसे में बस में सवार एसईसीएल कर्मियों को मामूली चोटे आई है। यह हादसा संभवतः कुत्ता को बचाने के चक्कर में हुआ। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। घायलों का मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया।



