बागेश्वर धाम में आयोजित सामूहिक विवाह में अंबिकापुर की बेटी अंकिता और उनकी टीम ने कन्याओं को सजाई दुल्हन के रूप में ... मंत्रोच्चार के बीच अनेक जोड़े बंधे परिणय सूत्र में....
मार्च 11, 2024
0
अंबिकापुर। बागेश्वर धाम में आयोजित सामूहिक कन्या विवाह उत्सव में अंबिकापुर की बेटी अंकिता मिश्रा और उनकी टीम के द्वारा कन्याओं को दुल्हन के रूप में सजाया गया। कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच , पूरे रीति रिवाज, रस्मों का पालन करते हुए नव जोड़े अग्नि कुंड के सात फेरे लेकर परिणय सूत्र में बंधे।



