अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा पुपलेश कुमार को एसीबी में नवीन पदस्थापना के साथ स्थानांतरण पर पुलिस परिवार ने दी भावभीनी विदाई... सरगुजा के अल्प कार्यकाल को बताया अविस्मरणीय....
मार्च 11, 2024
0
अंबिकापुर। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुपलेश कुमार को जिला सरगुजा से एंटी करप्शन ब्यूरो रायपुर में पदंस्थापना पश्चात सरगुजा जिले में पुलिस परिवार द्वारा समारोहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित कर उन्हे भावभीनी विदाई दी गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा के सरगुजा में पदस्थापना पश्चात कार्यकाल को अविस्मरणीय बताते हुए उनके कार्यकाल के दौरान अच्छी पुलिसिंग किये जाने हेतु प्रसंशा की गई साथ ही आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनायें देकर भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम को संबोधित कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुपलेश कुमार ने कहा कि सरगुजा जिले में कुछ ही महीने का कार्यकाल रहा, लेकिन इस अल्प अवधि की सुनहरी यादें लेकर वे जा रहे हैं। अंबिकापुर में सभी का सहयोग प्राप्त हुआ हैं। कार्यक्रम में सभी पुलिस अधिकारियो, कर्मचारियों द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया साथ ही मोमेंटो देकर आगामी सेवाओं के लिए शुभकामनायें प्रदान की गई। विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, नगर सेना के संभागीय सेनानी राजेश पाण्डेय, एसडीओपी अखिलेश कौशिक, डीएसपी शुभम तिवारी सहित पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।



