ग्राहक के इंतजार में खड़ी थी महिला ... मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर जब तलाशी ली तो खुला इस गोरखधंधे का खेल ...

ग्राहक के इंतजार में खड़ी थी महिला ... मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर जब तलाशी ली तो खुला इस गोरखधंधे का खेल ...

khabrigullak.com
By -
0


अंबिकापुर।   कमलेश्वरपुर पुलिस ने मुखबीर सूचना पर पुष्पलता नामक महिला एक महिला को गांजा के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि एक महिला हल्का पीले रंग का साड़ी पहनी हुई है, अपने पास प्लास्टिक लाईनदार झोला में गांजा रखकर बिक्री करने हेतु अपने घर से निकलकर रोपाखार पकरीखार के पास ग्राहक का इंतजार कर रही है। इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए  घेराबंदी कर महिला को पकड़ पकड़कर पूछताछ किया गया तो महिला ने अपना नाम पुष्पलता चौधरी पति राजेन्द्र प्रसाद चौधरी उम्र 52 वर्ष, निवासी रोपाखार पकरीखार थाना कमलेश्वरपुर जिला सरगुजा का होना बताई।  महिला पुलिस स्टाप द्वारा उक्त महिला की तलाशी लेने पर लगभग 0.660 किग्रा  गांजा  किमती लगभग 10000 रुपये बरामद किया गया,।  थाना कमलेश्वरपुर में पुलिस ने अपराध क्रमांक 17/2024 धारा 20(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर महिला आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि सरगुजा पुलिस द्वारा आगामी आमचुनाव एवं होली त्यौहार के दृष्टिकोण से शांति एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण कायम रखने के लिए नशे के विरुद्ध *‘‘ऑपरेशन विश्वास ’’* अभियान के तहत् कार्यवाही जारी रखी जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)