अंबिकापुर। दिल्ली के होटल रेसिडेंस ब्लू में प्राईम टाइम रिसर्च मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा आयोजित एक समारोह में आरटीआई एक्टिविस्ट अधिवक्ता डीके सोनी को क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के हाथों ग्लोबल आइकॉन 2024 का अवार्ड से सम्मानित किया गया।
सामाजिक कार्यकर्ता और अधिवक्ता डीके सोनी के द्वारा हमेशा न्याय में देरी, भ्रष्टाचार एवं विभिन्न क्षेत्रों में समाज सेवा हेतु अनेक उत्कृष्ट कार्य किए जाते रहे हैं।आम जन के लिए न्याय व्यवस्था को सुदृढ़, सुगम और शीघ्र न्याय प्रदान करने हेतु अपनी संस्था सरगुजा सोसाइटी फॉर फास्ट जस्टिस के माध्यम से हमेशा जमीनी स्तर पर एवं आरटीआई के माध्यम से स्थिति स्पष्ट कर उच्च न्यायालय से लेकर सर्वोच्च न्यायालय तक सफल और निर्णायक कानूनी लड़ाई भी लड़ते रहते हैं। प्राईम टाइम रिसर्च मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के चयन समिति द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक एवं कानूनी स्तर पर उत्कृष्ठ कार्य करने वालों का चयन किया गया जिसमें सरगुजा, छत्तीसगढ़ राज्य में आरटीआई एवं अन्य कानूनी के माध्यम से लगातार सामाजिक स्तर पर उत्कृष्ठ कार्य करने के लिए अंबिकापुर के प्रतिष्ठित अधिवक्ता डीके सोनी को ग्लोबल आइकॉन का अवॉर्ड दिया गया। दिल्ली के उक्त कार्यक्रम में देश के अलग अलग राज्यों से अलग अलग क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया। अधिवक्ता डीके सोनी को अभी तक यह 24 वांअवार्ड मिला है । डीके सोनी ने यह कहा है कि यह अवार्ड उनके द्वारा किए जा रहे जनहित और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में कार्य करने की प्रेरणा देता है और भविष्य में आगे अधिक ऊर्जा से तेज गति से सामाजिक और जनहित के कार्य को करने प्राथमिकता दिया जायेगा।



