![]() |
| फाईल फोटो |
मुजफ्फरनगर। एजेंसी। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में नशे में चूर पुलिस आरक्षक ने तंबाकू नही देने पर प्राध्यापक धर्मेंद्र के ऊपर ताबड़ तोड़ फायरिंग कर मौत के घाट उतार दिया। यह वारदात 14 मार्च को हुई। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा की कॉपी लेकर जमा करने पुलिस सुरक्षा में टीम निकली थी, इस टीम में प्राध्यापक धर्मेंद्र कुमार, संतोष, उप निरीक्षक नागेंद्र चौहान सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे। यह टीम बिजनौर, मुरादाबाद, पीलीभीत सहित अन्य जगहों पर कॉपी उतार रविवार को रात के समय मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित कालेज पहुंची थी, कालेज बंद होने पर यह टीम गाड़ी में ही विश्राम कर रही थी। अचानक आरक्षक चंद्रप्रकाश ने प्राध्यापक धर्मेंद्र कुमार से कहा थोड़ा खैनी दे दीजिए, प्राध्यापक ने जब मना किया तो आरक्षक आग बबूला हो गया और उसे गोलियों से भून डाला, इस वारदात में प्राध्यापक धर्मेंद्र की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी आरक्षक नशे में चूर था।



