युवक कांग्रेस ने ब्लाक अध्यक्ष शुभम जायसवाल के नेतृत्व में आतिशबाजी कर मनाया जश्न ... कहा - पूर्व डिप्टी सीएम टीएस बाबा के प्रयासों ने लाया रंग .. लाइसेंस के साथ दरिमा एयरपोर्ट से अब विमान भरेगी उड़ान ...

khabrigullak.com
By -
0



 अंबिकापुर। मां महामाया एयरपोर्ट दारिमा के लिए डीजीसीए द्वारा आज शुक्रवार को लाइसेंस जारी किए जाने के बाद अंबिकापुर में युवक कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष शुभम जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जश्न मनाते हुए एक दूसरे को बधाई दी। शुभम जायसवाल ने कहा कि प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के द्वारा दरिमा एयरपोर्ट के उन्नयन कार्य की लगातार समीक्षा की जा रही थी। जिससे लोक निर्माण विभाग के द्वारा युद्ध स्तर पर उन्नयन कार्य पूरा किया गया, प्रशासन भी इसके लिए लगातार मॉनिटरिंग की जाती रही। इसी का परिणाम है कि आज लाइसेंस के रूप में जिले को बड़ी उपलब्धि मिल गई। अब शीघ्र हवाई सेवा शुरू हो सकेगी। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)