ADD

बिग ब्रेकिंग: हाथियों का चिंघाड़ सुन खाली हो गया नर्मदापुर का कोरवा बस्ती ... जब वापस लौटे तो नजारा देख फटने लगी छाती ... देंखे गजराजों ने रात भर गांव में क्या किया ....?

0




 मैनपाट।(महेश यादव)। छत्तीसगढ़ के शिमला के नाम से मशहूर सरगुजा जिले के प्रमुख पर्यटन केंद्र मैनपाट में लंबे समय बाद जंगली हाथियों ने एक बार फिर से धावा बोल उत्पात मचाना शुरू कर दिया गया है। बुधवार की रात ग्राम नर्मदापुर में अचानक हाथियों का दल पहुंच गया और चिंघाड़ लगाई तो ग्रामीण, कोरवा परिवार बचाकर बाल बच्चों के साथ भाग खड़े हुए, हाथियों के जंगल की ओर जाने के बाद आज गुरुवार को सुबह ग्रामीण जब बस्ती में वापस लौटे तो तबाही का नजारा देख  छाती फटने लगी। हाथियों ने एक ग्रामीण का खेत के समीप बने झोपड़ी को तहस नहस कर दिया था, वहीं गेहूं की फसल भी तबाह हुई थी। मौजूदा समय में गेंहू की फसल में दाने पकने शुरू हो रहे हैं, जिससे फसल की तबाही ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि कल बुधवार की  रात करीब 8 बजे दो हाथी सबसे पहले ग्राम बरीमा, अरंग में  फसल को नुकसान पहुंचाते हुए ग्राम नर्मदापुर में प्रवेश किए और दुमु कोरवा नामक ग्रामीण का झोपड़ी उजाड़ फसल को भी नुकसान पहुंचाया। जिस बस्ती में हाथियों ने झोपड़ी उजाड़ा उस बस्ती में काफी कम आबादी है, और दूरी - दूरी पर घर है। वन विभाग के मैदानी अमले के द्वारा ग्रामीणों में हाथियों से दूर रहने की सलाह दी जा रही है। हाथी गांव से लगे जंगल में डटे हुए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)