ADD

काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन कर विधायक रामकुमार ने अस्सी घाट से उठाया जल.. 12 दिन में 409 किमी की दूरी तय कर मैनपाट के चूरकीपानी मंदिर में करेंगे अभिषेक.. कांवर यात्रा में 100 से अधिक महाकाल भक्त शामिल..

0


 खबरी गुल्लक।। 1अगस्त। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के सीतापुर विधायक रामकुमार कुमार टोप्पो आज गुरुवार को काशी धाम  बनारस के अस्सी घाट से जल उठा 409 किमी की दूरी तय कर मैनपाट के चुरकी पानी स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक करने हर हर महादेव के जयकारे के साथ रवाना हुए। विधायक के साथ यह दूरी सीतापुर विधानसभा के करीब 100 कांवरिए नंगे पैर पैदल पूरी करेंगे। विधायक राम कुमार टोप्पो की यह लगातार तीसरी साल कांवर यात्रा है। 12 दिन में यह यात्रा पूरी करते हुए 12अगस्त को चूरकी पानी शिव मंदिर में जलाभिषेक करेगें। गुरुवार को बाबा काशी विश्वनाथ जी की पूजा अर्चना कर अस्सी घाट से जल उठाकर इस कावड़ यात्रा की शुरुआत सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो  के नेतृत्व में 2022 से शुरू हुई है। उनके कांवर यात्रा टोली  में महिलाएं भी शामिल हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)