ADD

उफनते चिकनी बांध का जलस्तर बढ़ने से डूब गया हाइड्रो पवार प्लांट ... विद्युत उत्पादन भी ठप, एक दर्जन गांव के लोग पहुंचाए गए सुरक्षित अस्थाई कैंप.. 24 घंटे में 130 मिमी से अधिक वर्षा होने से बांध के 5 फीट ऊपर बह रहा पानी ...

0


सूरजपुर।(भूपेंद्र राजवाड़े)। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के ओड़गी विकासखंड के ग्राम चिकनी में विनिका कंपनी के हाइड्रो पवार प्लांट के पास  महान नदी में निर्मित बांध में जल उफान लगातार बढ़ रहा है। आज  दूसरे दिवस शनिवार को बांध में करीब 5 फीट ओवरफ्लो होने के साथ ही पावर प्लांट भी जलमग्न हो गया है। पिछले 24 घंटे में ओड़गी विकासखंड में 130 मिमी से अधिक वर्षा दर्ज की जा चुकी है। लबालब बांध की चिंताजनक स्थिति को देखते हुए प्रशासन की पहल पर कंपनी के द्वारा बागों से तकनीकी अमले बुलाया है,  तथा बंद 9 गेट को खोलने मशक्कत की जा रही है। बांध में उफान देख ख़तरे की संभावना को देखते हुए प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। बहाव क्षेत्र की बस्तियों को खाली करा अस्थाई कैंप में शिफ्ट कर दिया गया है। आज भी जिले के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और उच्चाधिकारियों को स्थिति से अवगत कराते रहे। जलमग्न होने के कारण प्लांट से विद्युत उत्पादन ठप हो गया है। शनिवार को आज बांध के दूसरे हिस्से में नजारा देखने और वीडियो बनाने वालो की भी भीड़ बनी रही। लापरवाही पूर्वक कई लोग बांध के नजदीक जाते रहे। 

 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)