ADD

स्व. जगदीश प्रसाद जायसवाल की स्मृति में 28 अगस्त को महंगई में होगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर ... डॉ.हिमांशु जायसवाल देंगे सेवाएं

0


 अम्बिकापुर। प्रेम नगर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत महंगई में स्वर्गीय जगदीश जायसवाल  के स्मृति में जायसवाल समाज महंगई द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 28 अगस्त  बुधवार को किया गया है। नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्राम पंचायत महंगई सहित नवापारा खुर्द ,दुर्गापुर ,कालीपुर,लैंगा, खुटिया,पोतका, निम्हा ,देव टिकरा, तोलगा सहित अन्य कई ग्राम के लोगों को इस शिविर का लाभ मिल सकेगा। डॉ. हिमांशु जायसवाल ने बताया कि  स्वास्थ्य शिविर में मरीजों को सर्दी, खांसी, दर्द ,बुखार, डायबिटीज, सहित अन्य कई बीमारियों का निशुल्क उपचार व दवा का वितरण किया जाएगा। उन्होंने  अधिक से अधिक लोगों को शिविर का लाभ उठाने  अपील की है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)