ADD

मॉडर्न कान्वेंट स्कूल में राधा - कृष्ण और ग्वाले बने नन्हे मुन्ने बच्चों ने मोहा मन... धूम धाम से मनी जन्माष्टमी

0


सूरजपुर। (भूपेंद्र राजवाड़े)। मॉडर्न कान्वेंट स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान श्री कृष्ण तथा राधा रानी के रूपों में सजे बच्चों ने अपनी सुंदर मनमोहक प्रस्तुति दी। साथ ही अन्य बच्चों ने उनके सखा तथा सखियों के वेश में  अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी। विद्यालय परिसर में इस अवसर पर डांडिया , गरबा इत्यादि नृत्य का आयोजन किया गया ।  जिसने सभी का मन मोह लिया। विद्यालय परिसर श्रीकृष्ण के रंग में रंगा नजर आया। विद्यालय में मटकी फोड़ कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर शाला प्रभारी श्रीमती किरण अरोरा ने श्रीकृष्ण के जन्म तथा उनकी लीलाओं के बारे में बच्चों को बताया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन श्रीमती श्वेता सिंहा, सचिव लक्ष्य आनंद प्रकाश ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा तथा श्रीकृष्ण के महत्व व श्रद्धा को बढ़ाना है। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र आरू, मानस यादव, अनय सिंह, कुनाल,सत्यम,आशुतोष कुशवाहा, आदित्य कुशवाहा,  ने कान्हा के रूप में श्रीकृष्ण के जन्म और उनकी लीलाओं तथा छात्रा आराध्या पूरी,मान्या कुशवाहा, नायरा साहू, जागृति ने राधा के रूप में तथा अन्य छात्र छात्राओं ने ग्वालो के रूप में अपनी सुंदर प्रस्तुति दी। इस अवसर पर विद्यालय के स्टॉफ  जयश्री महाना, साक्षी ठाकुर,फरहीन, सुनंदा सिंह,सोनमती केवट, दीप्ति टांडी, कविता राजवाड़े, मनोज कुमार साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन  संजय सिंह, अरोरा द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)