पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सरगुजा के प्रबंधन समिति की बैठक में कलेक्टर हुए शामिल.. शैक्षिक गतिविधियों में गुणवत्ता, रचनात्मक गतिविधियों से बच्चों को जोड़ने दिए निर्देश..
अगस्त 24, 2024
0
अंबिकापुर। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सरगुजा में विद्यालय प्रबंधन समिति (VMC) की बैठक संपन्न हुई। कलेक्टर विलास भोस्कर की अध्यक्षता में यह बैठक शुरू हुई जिसमें विद्यालय की पिछले वर्ष की गतिविधियों पर चर्चा करते हुए भविष्य में विद्यालय के विकास की रूपरेखा पर विचार-विमर्श कर भविष्य की गतिविधियों की नींव भी रखी गई।कलेक्टर ने शैक्षिक गतिविधियों में गुणवत्ता की बात कही और विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने भी कहा। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. एसके सिन्हा ने कलेक्टर का पुष्पगुच्छ, शाल और स्मृति चिन्ह से सम्मान किया। कलेक्टर ने विद्यालय के पुस्तकालय, विभिन्न कक्षाओं और लैब्स का निरीक्षण किया। विद्यालय की व्यवस्थाओं से उन्होंने प्रसन्नता जाहिर की और विद्यालय के विकास के लिए सरकार की ओर से सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया। प्राचार्य डॉ. एसके. सिन्हा ने विद्यालय की गतिविधियों, पिछले वर्ष की उपलब्धियों और भविष्य की विकास योजनाओं की रूपरेखा रखी। धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ शिक्षक सुरेंद्र पाल ने किया।



