ADD

बिग ब्रेकिंग : गैस सिलेंडर में लगी आग, बाइक सहित सारा सामान खाक .. एक युवक झुलसा ..। अंबिकापुर के इस मोहल्ले में शनिवार को सुबह हुई घटना ...

0



अंबिकापुर।  शहर के थाना गांधीनगर थाना क्षेत्र के सुभाषनगर गाईनपारा, जयगुरू कलोनी में प्रदीप गाईन के मकान में किराए पर कमरा ले निवास कर रहे  कोरिया जिले के  मुकेश कुमार के कमरे में आज शनिवार को आग लग जाने से वे भी  झुलस गए। वहीं कमरे में रखा बाइक, राशन सहित अन्य सामान भी खाक हो गया। बताया जा रहा है कि आग गैस सिलेंडर से फैली। घटना से हड़कंप मचा रहा। 

खबर पर दमकल विभाग की टीम गौरव पाठक, सुशील खलखो, राजेश्वर गुप्ता, दीपक विश्वकर्मा तत्काल मौके पर पहुंचे और आग बुझाया गया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)