ADD

अश्लील वीडियो बना सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी से युवती ने दी थी जान .... एक अपचारी सहित उदयपुर पुलिस की गिरफ्त में आया सरफराज खान ...

0


 अंबिकापुर।  फेस बुक और व्हाट्स एप पर चैटिंग करते हुए भरोसा जीत अश्लील वीडियो बना सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दे ब्लैक मेल किए जाने से क्षुब्ध होकर सरगुजा की एक गरीब परिवार की युवती ने  आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस ने मृतिका के मोबाइल के कॉल डिटेल के आधार पर साइबर सेल की मदद से एक अपचारी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। Asp अमोलक सिंह ढिल्लो ने बताया कि उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चकेरी निवासी 20 वर्षीया सरस्वती नामक युवती के लापता होने की शिकायत परिजनों के द्वारा  उदयपुर थाना में दर्ज कराई गई थी। इसके बाद 18 मार्च 2024 को चकेरी केराढोढा जंगल में सरस्वती का शव मिला था। विवेचना के दौरान यह पता चला कि  14/03/24 को मृतिका डाडगांव के एक दुकानदार  से एक खाता में पैसा डलवाने के लिए गई थी। उसने   दुकानदार को  परेशानी में होना बताकर दुकानदार के मोबाइल से अज्ञात खाता धारक के खाते में दस हजार रुपए भेजी थी। इस सुराग पर साइबर सेल की मदद से पुलिस ने जांच आगे बढ़ाते हुए मृतिका के मोबाइल पर एक संदिग्ध नंबर मिला, जिससे उसे कई बार फोन किया गया था। इस सुराग से आरोपी सरफराज खान पिता मेहंदी हसन  19 वर्ष निवासी गढ़वा भोगारी वार्ड नंबर 12 थाना मझोलिया जिला बेतिया पश्चमी चम्पारण बिहार और एक अपचारी बालक सहित दो लोगों को धारा 420, 306, 34 के तहत गिरफ्तार किया गया।आरोपियों के बयान और सूक्ष्म विवेचना में यह खुलासा हुआ कि आरोपियों के द्वारा मृतिका को फेस बुक और व्हाट्स एप से चैटिंग करते हुए वीडियो कॉल के माध्यम से उसकी तस्वीर का स्क्रीन शॉट लेकर एडिटिंग करते हुए अश्लील वीडियो, फोटो बना लिया गया था और युवती को धमकी दी जा रही थी कि यदि उसे रूपए नहीं दिए तो यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया जाएगा। युवती इस धमकी से भयभीत हो गई और लोक लाज के भय से किसी तरीके से 10,000 रुपए का बंदोबस्त कर भेजी थी, मगर आरोपियों की मांग लगातार बढ़ रही थी। जिससे परेशान होकर सरस्वती ने आत्महत्या कर ली थी। युवती काफी गरीब परिवार से थी, उसके लिए दस हजार रुपए भी बहुत थे। मगर सुनियोजित तरीके से फंसाने के बाद आरोपियों के द्वारा उसे बार बार फोन कर रुपए मांगा जा रहा था। जिससे परेशान होकर सरस्वती ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी।  कार्यवाही मे थाना प्रभारी उदयपुर निरीक्षक कुमारी चंद्राकर, सहायक उप निरीक्षक दिलिप दुबे, आरक्षक जितेश साहू, विजय पैकरा सैनिक चन्दन शामिल रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)