ADD

ब्रेकिंग : मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में स्वाइन फ्लू से बुजुर्ग की मौत... रायपुर के निजी अस्पताल में इलाज कराते आर्थिक परेशानी पर रेफर करा परिजन पहुंचे थे अंबिकापुर ... कोरिया जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई दो...

0

  

अम्बिकापुर। राजधानी रायपुर के एक  निजी चिकित्सालय से  स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद उपचार में आर्थिक परेशानियों से रेफर हो मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में पहुंचे  एक 83 वर्षीय मरीज की वार्ड में शिफ्ट करने के दौरान मौत हो गई। उक्त मरीज कोरिया जिले का रहने वाला था, कोरिया में स्वाइन फ्लू से पूर्व में भी एक मरीज की मौत हुई थी जिससे इस जिले में स्वाइन फ्लू से मृतकों की संख्या बढ़कर दो हो गई है। बताया जा रहा है कि कोरिया  जिला के पटना निवासी एक 83 वर्षीय मरीज को लगातार सर्दी, खांसी, बुखार होने पर परिजनों के द्वारा नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया जा रहा था। कई दिनों के इलाज के बाद भी जब तबीयत नहीं सुधरी तब मरीज को रायपुर के बैंकटेश चिकित्सालय में भर्ती किया गया था। जहां स्वास्थ्य परीक्षण करने पर स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। इलाज के दौरान आर्थिक परेशानी आने के कारण परिजन उसे रेफर करा मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में रविवार को प्रातः करीब 4.45 बजे पहुंचे थे, यहां आपातकाल विभाग से उसे वार्ड में भर्ती कराया जा रहा था तभी उसने दम तोड दिया विदित हो कि स्वाइन फ्लू से कोरिया  जिला निवासी एक 51 वर्षीया महिला की मौत पूर्व में हुई थी। करीब पखवाड़े पूर्व उक्त महिला को सर्दी, खासी, बुट जैसे लक्षण होने और नजदीकी स्वास्थ केंद्र से ठीक नहीं होने पर अपोलो बिलासपुर में भर्ती किया गया था। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो थी। स्वाइन फ्लू से महिला की मौत  के बाद स्वास्थ्य विभाग के द्वारा महिला के संपर्क में आए लोगों का भी जांच किया गया था जिसमें और संक्रमित भी मिले थे। 



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)