शतरंज प्रतियोगिता में इग्यांश गुप्ता बना ओवर आल चैपियन, रोहन द्वितीय,धैर्य तृतीय.. देखें बालिका वर्ग में कौन बनी विजेता..

ADD

शतरंज प्रतियोगिता में इग्यांश गुप्ता बना ओवर आल चैपियन, रोहन द्वितीय,धैर्य तृतीय.. देखें बालिका वर्ग में कौन बनी विजेता..

0

 अम्बिकापुर। चेस इन स्कुल के तहत स्वामी विवेकानन्द विद्या निकेतन अम्बिकापुर में स्कूल लेबल चेस चैंपियनशिप आयोजित की गयी थी। यह प्रतियोगिता विद्यालय में नियमित शतरंज कक्षाएँ लगाये जाने की संभावनाओं को ध्यान में रखकर किया गया गया था. जिसमें विभिन्न विद्यालयों के 40 खिलाड़ियों ने भाग लिया।  प्रतियोगिता में ओवर आल चैपियन इग्यांश गुप्ता कार्मेल स्कूल  रहे। रोहन गुप्ता  ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया और धैर्य जायसवाल तीसरे स्थान पर रहे।वहीं अण्डर 15 बालक वर्ग में हिमानिश तिर्की  मोण्टफोर्ट स्कुल एवं बालिका वर्ग में मेधाँसी मोण्टफोर्ड प्रथम स्थान पर रहे। अण्डर 11 वर्ग में बालक वर्ग में अँशुमान सहाय होलीक्रास एवं बालिका वर्ग में परिधिगुप्ता होलीक्रास    प्रथम रहे। स्वामी विवेकानंद विद्या निकेतन के खिलाड़ियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि सरोज कुमार वैष्णव प्रतियोगिता निर्देशक बिश्वनाथ मनियन   की गरिमा मय उपस्थिति में समपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य श्री ओ पी त्रिपाठी ने किया।कार्यक्रम में  योगेन्द्र गुप्ता, संतोष राय, वर्तिका तिवारी,मालती भगत सुनीता राजवाड़े उपस्थित रहे।       प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक गौतम केशरी थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)