दुष्कर्म का आरोप: डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ दर्ज हुआ एफआईआर..

ADD

दुष्कर्म का आरोप: डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ दर्ज हुआ एफआईआर..

0

  


खबरी गुल्लक।16 नवंबर 2024। मध्य प्रदेश पुलिस ने महिला शासकीय कर्मचारी से अनाचार के आरोप में भोपाल के एक डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ एफआईआर  दर्ज किया है। डिप्टी कलेक्टर पर एक महिला सरकारी कर्मचारी को शादी का झांसा देकर कई बार बलात्कार करने का आरोप है। एक प्रतिष्ठित अखबार में एजेंसी के हवाले से छपी खबर के मुताबिक सारंगपुर के पुलिस अधिकारी अरविंद सिंह ने बताया कि 2022 में राजेश सोरते 47 वर्ष जब राजगढ़ जिले के पचोर में तहसीलदार के पद पर थे, उस दौरान वे  शिकायकर्ता महिला के संपर्क में आए। आरोप है कि उl सोरते ने महिला का कई बार यौन शोषण किया।  शिकायतकर्ता महिला ने अपने आरोपों के संबंध में एक वीडियो भी साझा किया है। अधिकारी ने बताया आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए एक विशेष दल बनाया गया है। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)