बतौली।। खबरी गुल्लक।। (अचल गुप्ता)।।
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बतौली में आज संकुल स्तरीय प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम शुरुआत जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नागमणि पैकरा की अध्यक्षता स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षा समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता एवम जिला महामंत्री देवनाथ सिंह मंडल अध्यक्ष आशीष गुप्ता की उपस्थिति में की गई।
प्रवेश उत्सव के दौरान नवप्रवेशी विद्यार्थियों का पारंपरिक रूप से पुष्पहार पहनाकर एवं मिष्ठान वितरित कर स्वागत किया गया तथा उन्हें शैक्षणिक सामग्री का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों ने विद्यार्थियों को न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने, बल्कि नैतिक मूल्यों को आत्मसात करने की भी प्रेरणा दी। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया गया।इस अवसर पर शिक्षा समिति के अध्यक्ष श्री अशोक गुप्ता ने बताया कि संस्था में निरंतर नवाचार किए जा रहे हैं। वे प्रतिदिन की प्रार्थना सभा में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय समसामयिक विषयों की जानकारी छात्रों को प्रदान कर उन्हें जागरूक कर रहे हैं। साथ ही, उत्कृष्ट छात्रों का चयन कर उन्हें उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जा रहा है ताकि वे न केवल विद्यालय स्तर पर बल्कि राज्य स्तर पर भी शीर्ष स्थान प्राप्त कर सकें। भाजपा जिला महामंत्री देवनाथ सिंह के द्वारा छात्रों में सामान्य ज्ञान एवं अन्य नैतिक गुणों के विकास करने पर जोर दिया गया इस दौरान सेवानिवृत शिक्षक विष्णु गुप्ता के द्वारा पर्यावरण से छात्रों में जागरूकता फैलाने के उपदेश से एक प्रतियोगिता एवं पत्र का भी विवेचन कराया गया
कार्यक्रम में जिला महामंत्री देवनाथ सिंह वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता अशोक गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि जितेश्वर पाठक, भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष गुप्ता, अनिमेष अग्रवाल, सिद्धांत गुप्ता, आयुष अग्रवाल , राजेंद्र पैकरा , नवीन गुप्ता, रमेश गोयल, पूनम गुप्ता, गणेश गुप्ता, विकासखंड शिक्षा अधिकारी शरद चन्द मेशपाल, बीपीएम उमेश गुप्ता, संकुल समन्वयक लव गुप्ता, सुदर्शन गुप्ता, विद्यालय प्रभारी प्राचार्य देवेंद्र गुप्ता , मनीष गुप्ता शिक्षकगण, पालकगण एवं अन्य गणमान्य नागरिकों की भी उपस्थिति रही।

.jpg)






















