ADD





पेरोल पर जेल से छुटे बदमाश ने पुरानी रंजिश पर लैलूंगा विधायक के भाई की एक लाख की सुपारी देकर कराई गई थी हत्या... आरोपियों ने चलती कार में गमछा से घोंट दिया था गला! तीन गिरफ्तार.. हुआ चौंकाने वाला खुलासा

0


 रायगढ़।। खबरी गुल्लक।। 2 अगस्त 2025।। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में लैलूंगा से कांग्रेस विधायक के लापता  भाई जयपाल सिदार की हत्या पुरानी रंजिश पर सुपारी देकर कराई गई थी। आरोपियों को एक लाख रुपए की सुपारी दी गई थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि हत्या की सुपारी देने वाला मुख्य आरोपी जेल में निरूद्ध है। आरोपियों ने चलती कार में गमछा से गला घोंटकर उसकी हत्या की थी।  

रायगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम में 1 अगस्त 2025 को मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने मीडिया को बताया कि कांग्रेस विधायक के भाई जयपाल सिदार 7 जुलाई को अपनी  कार क्रमांक सीजी 12 बीए-6453 से बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद लापता हो गए थे। परिजनों ने 8 जुलाई को लैलूंगा थाना में गुम इंसान  दर्ज कराई थी। पुलिस ने विवेचना के दौरान लापता जयपाल सिदार की मोबाइल लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज व अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के विश्लेषण के साथ जांच की तो तीन युवक शुभम पिता वासुदेव  20 वर्ष  पाकरगांव लैलूंगा, कमलेश यादव पिता बुद्धेश्वर यादव 19 वर्ष निवासी मथपहाड़ थाना बागबहार जिला जशपुर और मदन गोपाल सिदार पिता सन कुमार सिदार 19 वर्ष निवासी पाकरगांव थाना लैलूंगा की गतिविधियां संदिग्ध मिली। पूछताछ में आरोपी शुभम ने खुलासा किया कि  रायगढ़ के फटहामुड़ा निवासी शिव साहू 6 महीने पहले पेरोल पर जेल से बाहर आया था।  उसके द्वारा जयपाल सिदार से पुरानी रंजिश को लेकर उसकी हत्या के लिए 1 लाख रुपए की सुपारी देने की बात कही थी। हत्या का सौदा तय हो गया।  जून में अपने दो साथी कमलेश व मदन के साथ हत्या की योजना बनाई और 7 जुलाई की सुबह जयपाल सिदार को कोतबा जाने के बहाने बुलाया गया था। तीनों उन्हीं की कार में सवार होकर जशपुर रोड की ओर निकले और रास्ते में गमछा से गला कसकर चलती कार में ही उसकी हत्या कर दी। मुख्य आरोपी शिव साहू वतर्मान में हत्या के एक अन्य प्रकरण में जेल में निरुद्ध है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)