अफगानिस्तान में भूकंप ने पलभर में छीन की खुशियां, कई गांव तबाह, 820 लोगों से अधिक की मौत, 3000 से अधिक घायल

ADD

अफगानिस्तान में भूकंप ने पलभर में छीन की खुशियां, कई गांव तबाह, 820 लोगों से अधिक की मौत, 3000 से अधिक घायल

0


खबरी गुल्लक।। 

अफगानिस्तान में रविवार देर रात जब सभी नींद की आगोश में थे तभी प्राकृति ने रौद्र रूप दिखाया और पल भर में न सिर्फ एक - दो घर नहीं कई गांव तबाह हो गए। जमीन के भीतर हुए हलचल से छोटे बड़े इमारत, पक्के के हों या मिट्टी के सभी ढह गए। घर में जो सो रहे थे उन्हें चीखने तक का मौका नहीं मिला। इस भीषण भूकंप से  करीब 820 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 3000 से अधिक घायल हुए हैं। पाकिस्तान सीमा के पास पूर्वी अफगानिस्तान में आए इस भूकंप की रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 6.0 मापी गई है। बताया जा रहा है कि कुनार प्रांत में जानमाल की सबसे अधिक क्षति हुई है। अभी भी बड़ी संख्या में लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है, जिससे मृतकों की संख्या और बढ़ने की संभावना है। यूएसजीएस के मुताबिक,  रात 11:47 बजे आए भूकंप का केंद्र नंगाहार प्रांत के जलालाबाद शहर से 27 किमी पूर्व में जमीन से आठ किमी की गहराई पर था। करीब बीस मिनट बाद उसी प्रांत में 4.5 तीव्रता का दूसरा भूकंप आया, जिसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। कम तीव्रता के कई झटके महसूस किए गए।  भूकंप से कुनार के कई गांव बर्बाद हो गए। प्रांत के नूरगल जिले में गांव मलबे में बदल गए हैं। कुनार के नूरगल में ईंटों और कंक्रीट से बने ज्यादातर भवन मलबे के ढेर में बदल गए।  कच्चे घर ढह गए। राहत और बचाव कार्य जारी है। 

पिछले साल गई थी 4000 लोगों की जान

बताया जा रहा है कि पिछले साल एक हजार लोग मरे थे पिछले साल अफगानिस्तान के पश्चिमी भाग में भूकंप में 1,000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। इससे पहले, सात अक्तूबर, 2023 को 6.3 तीव्रता के भूकंप में 4,000 लोगों की जान गई थी।

पीएम मोदी ने व्यक्त किया गहरा दुख- हरसंभव मदद का दिया भरोसा


पीएम नरेंद्र मोदी ने भूकंप से जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, अफगानिस्तान में इस कठिन घड़ी में हमारी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। भारत प्रभावित लोगों को हरसंभव मानवीय सहायता और राहत देने के लिए तत्पर है। भारत ने 1,000 परिवारों के लिए भेजे टेंट, खाद्य सामग्री भीभारत ने अफगानिस्तान में भूकंप प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री पहुंचाना शुरू कर दिया है। 



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)