अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।।
संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय अम्बिकापुर के दो शोधार्थी प्रियंका सिंह चंदेल एवं अमृता सिंह को डॉक्टरेट की उपाधि मिली है। उन्होंने साहित्य, शिक्षा, महिला सशक्तीकरण एवं समाज कल्याण विषय पर शोध किया है। संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय, अम्बिकापुर ने प्रियंका सिंह चंदेल को 'Fictional Writings of Jhumpa Lahiri: A Cross-Cultural Perspective' विषय पर एवं अमृता सिंह को 'कामकाजी महिलाओं की वर्तमान चुनौतियां और समाधान' विषय पर शोध कार्य पूर्ण करने के फल स्वरूप उन्हे पी. एचडी उपाधि प्रदान की। प्रियंका सिंह चंदेल का शोध कार्य डॉ० एस. एन पाण्डेय, प्राध्यापक राजीव गांधी शासकीय पी.जी. कॉलेज अम्बिकापुर के निर्देशन में पूर्ण हुआ अंग्रेजी साहित्य के क्षेत्र में इसे एक अत्यंत महत्वपूर्ण शोध माना जा रहा है। प्रियंका सिंह चंदेल वर्तमान में शासकीय राजमोहिनी देवी कन्या पी.जी. कॉलेज अम्बिकापुर में सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्यरत हैं।
अमृता सिंह का शोध कार्य डॉ० प्रतिभा सिंह, प्राध्यापक राजीव गांधी शासकीय पी.जी. कॉलेज अम्बिकापुर के निर्देशन में पूर्ण हुआ। अमृता का शोध कार्य सूरजपुर जिले के शिक्षा एवं महिला सशक्तीमरण एवं समाज कल्याण में महत्वपूर्ण योगदान माना जा रहा है। अमृता सिंह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में व्याख्याता के पद पर कार्यरत हैं। संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय के कुलपति पीपी सिंह द्वारा शोध निर्देशकों एवं विश्वविद्यालय स्टाफ की उपस्थिति में दोनो को शोध प्रबंध पुस्तिका देकर सम्मानित किया गया।









