ADD

सर्राफा दुकान में 50 लाख की डकैती के दोषियों को आजीवन कारावास की सजा मिलने पर स्वर्णकार वेल्फेयर एसोसिएशन, सरगुजा स्वर्णकार समाज एवं सराफा एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने सरगुजा आईजी दीपक कुमार झा को किया सम्मानित

0


 अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।। 12 नवंबर 2025

राजेश ज्वेलर्स रामानुजगंज में हुए लूट कांड में डकैतों को आजीवन कारावास की सजा दिलवाने में बलरामपुर पुलिस की कार्यवाही की सराहना करते हुए स्वर्णकार वेल्फेयर एसोसिएशन, सरगुजा स्वर्णकार समाज एवं  सराफा एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने सरगुजा आईजी  दीपक कुमार झा  को  सम्मानित किया है। राजेश ज्वेलर्स रामानुजगंज में विगत वर्ष 2024 सितंबर में दिन  दहाड़े हुई सबसे बड़ी डकैती के आरोपियों को रामानुजगंज और बलरामपुर पुलिस ने पुलिस महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के द्वारा तत्परता से सभी डकैती के आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं डकैती किए गए समान की जप्त कर न्यायालय में तत्काल चलान पेश कर न्यायालय की  सम्पूर्ण कार्यवाही में तत्परता दिखाते हुए लगभग 14 माह में न्यायालय द्वारा सभी आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा दिलवाने में रामानुजगंज, बलरामपुर पुलिस और पुलिस अधीक्षक बलरामपुर, सरगुजा आईजी  का सम्पूर्ण सहयोग रहा और तत्परता से सभी आरोपियों को उनके अंजाम तक पहुंचाया गया। उक्त डकैती कांड में तत्काल मिले न्याय से समस्त स्वर्णकार समाज में अत्यंत हर्ष का माहौल है , इसी तत्वाधान में  स्वर्णकार वेलफेयर छत्तीसगढ़, सरगुजा स्वर्णकार समाज, एवं सराफा एसोसिएशन सरगुजा के पदाधिकारियो के द्वारा सरगुजा के आईजी  दीपक कुमार झा से मिलकर बलरामपुर पुलिस के द्वारा की गई कार्यवाही की सराहना की गई तथा  साल,श्रीफल से सम्मानित  कर आभार व्यक्त किया गया । प्रतिनिधिमंडल में  स्वर्णकार वेल्फेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ डी के सोनी, उपाध्यक्ष राजेश सोनी, कोषाध्यक्ष अखिलेश सोनी, सरगुजा स्वर्णकार समाज के सचिव निलेश सोनी, उपाध्यक्ष श्री गोप सोनी, शालिग्राम सोनी, दीपक सोनी, नवनीत सोनी, तथा सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री राजेश सोनी हरिओम, हैप्पी सोनी, राजेश सोनी  गहना ज्वेलर्स शामिल  थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)