ADD

ब्रेकिंग: अंबिकापुर में देह व्यापार का पर्दाफाश, पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर पीटा एक्ट के तहत की कार्रवाई

0

अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।।  11 नवंबर 2025

नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर के निर्देशन में पुलिस टीम ने शहर में अनैतिक देह व्यापार संचालित करने के मामले में एक महिला आरोपिया को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सूचना के आधार पर की गई, जिसमें पुलिस को पता चला था कि एक आवासीय घर की आड़ में वैश्यावृत्ति का अवैध कारोबार संचालित किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को 10 नवंबर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शहर के एक घर में युवकों और युवतियों के माध्यम से वेश्यावृत्ति कराकर आर्थिक लाभ कमाया जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर रेड की। छापेमारी के दौरान एक संदेहास्पद महिला घर के बाहर मिली, जिसे पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह युवकों से संपर्क कर युवतियों की सेवा उपलब्ध कराती थी और इसके एवज में कमीशन लेती थी। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपिया के कब्जे से 2000 रुपये नकद, एक डायरी, उपयोग किए गए और नए पैकेट में बंद निरोध बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महिला अपने घर में कमरे उपलब्ध कराकर इस अनैतिक कारोबार को संचालित कर रही थी। पुलिस ने मामले में अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम, 1956 की धारा 3, 4, 5 और 7 के अंतर्गत अपराध दर्ज किया है। पूछताछ में आरोपिया ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर  राहुल बंसल (भा.पु.से.) के नेतृत्व में महिला आरक्षक सरला टोप्पो, निक्की मिश्रा, आरक्षक अतुल सिंह, एवं विकास सक्रिय रहे। पुलिस ने बताया कि शहर में इस तरह के अनैतिक कार्यों पर सख्ती से निगरानी जारी रहेगी और ऐसे तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)