ADD

ब्रेकिंग न्यूज़: अंबिकापुर में अधिवक्ताओं की हड़ताल स्थगित

0

 

अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।। 

संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में नवीन न्यायालय भवन वर्तमान स्थल पर बनाए जाने की मांग को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल कर रहे अधिवक्ताओं ने आज चीफ जस्टिस के आश्वासन पर आंदोलन स्थगित कर दिया है। अधिवक्ता संघर्ष समिति के अध्यक्ष संतोष सिंह ने आज हड़ताल स्थगित करने की घोषणा करते हुए कहा है कि यही आगमी 10 दिन के भीतर काम शुरू नहीं हुआ तो पुनः आंदोलन किया जाएगा। इधर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल स्थगित किए जाने से वीरान न्यायालय परिसर में आज दोपहर बाद रौनक लौटी और कामकाज शुरू हो पाया। अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल स्थगित किए जाने से प्रशासन के साथ ही आमजन ने भी राहत की सांस ली है। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)