ADD

राष्ट्रपति जी सरगुजा प्रवास पर आएं तो अपने दत्तक पुत्र पण्डो परिवारों के ग्राम पण्डो नगर जरूर आएं .. आज भी हम बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं..! ग्रामीणों ने महामहिम को लिखा पत्र,,कांग्रेस ने किया समर्थन

0

 

अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।। 

महामहिम राष्ट्रपति जी के संभावित सरगुजा प्रवास को देखते  हुए राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र पण्डो परिवारों ने राष्ट्रपति को पत्र लिख पंडोनगर  स्थित राष्ट्रपति भवन का दौरा करने आग्रह किया है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि आपके सरगुजा आगमन पर पूरे सरगुजा वासी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं, हम सभी आपका स्वागत करते है। आपसे सादर निवेदन है कि इस सरगुजा आगमन के दौरान पंडोनगर  स्थित राष्ट्रपति भवन का निरीक्षण करने पंडो कोरवा जनजाति के लोगों का मनोबल बढ़ाने , क्षेत्र के विकास के लिये जरूर आएं। आपके पहले भारत के प्रथम राष्टपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जी वहाँ दौरा कर चुके हैं और वहाँ भवन भी बना हुआ है। कोरवा पंडो जनजाति को राष्ट्रपति का दत्तक पुत्र भी कहा जाता है। आपके राष्ट्रपति भवन पंडोनगर के दौरे से पंडो कोरवा जनजाति के लोगों के स्वास्थ्य, शिक्षा तथा अम्बिकापुर शहर से आवागमन कि स्थति बेहतर होगी।

कांग्रेसियों ने किया समर्थन 


प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शैलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व के एक प्रतिनिधि मंडल पण्डो नगर पहुंचा और पण्डो परिवारों के मांगो का समर्थन करते हुए पत्र में हस्ताक्षर भी किया। शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि महामहिम राष्ट्रपति जी के प्रवास को देखते हुए शासन प्रशासन पिछले कईं महीने से आफत बनी जर्जर सड़कों का मरम्मत शुरू कर दिया है। जिससे जनता को बड़ी राहत मिल रही है। यदि राष्ट्रपति पण्डो नगर जाएंगी तो वहां के भी दिन फिरेंगे। इस दौरान दुर्गेश गुप्ता, आलोक सिंह अमित तिवारी, सौरम फिलिप, सतीश बारी, अरंशु बाबरा, आशीष शील, गौतम विश्वकर्मा, राहुल आदि उपस्थित थे। 

1952 में आए थे प्रथम राष्ट्रपति, बसंत पंडो को उठाया था गोद में 

 भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद  सूरजपुर जिले के पण्डो नगर स्थित राष्ट्रपति भवन में 1952 में आये थे, और एक रात रूके भी थे बसन्त पन्डो  78 वर्ष की है उस समय 6 वर्ष के थे और उन्हें शर्ट पेन्ट पहना राष्ट्रपति जी ने गोद में लेकर उनका नामकरण करते हुये दत्तक पुन बनाया था। राष्ट्रपति के द्वारा पण्डो समाज के लोगों को विकास का भरोसा दिलाते हुए पण्डो नगर को आदर्श ग्राम बनाने की बात कही थी। मगर इसके बाद पण्डो नगर में कोई और राष्ट्रपति नहीं आए, गांव अभी भी बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझ रहा है। ग्रामीणों ने सरगुजा प्रवास पर आ रही राष्ट्रपति को पण्डो नगर आमंत्रित किया है। 


 


तरन


सरपच बसती ठाकुर प्रसाद पण्डी यज ठाकुर प्रमिला पण्डो उपस्थित हे तथा १० ग्रामवासी उपस्थित रहे।


उपक

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)