ADD

ऑक्सीजन प्लांट से तांबा की पाइप किया पार .. मणिपुर पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

0



अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक ।

मणीपुर थाना पुलिस ने दो तांबे के पाइप चोरी के मामलों का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी किया गया तांबे का पाइप बरामद कर लिया है। दोनों मामलों में पुलिस द्वारा त्वरित और सख्त कार्यवाही की गई, जिससे क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता का संदेश गया है।  पहला मामला 8 नवंबर 2025 का है, जब प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि चिकित्सालय के ऑक्सीजन प्लांट से लगभग 28 फीट तांबे का पाइप चोरी हो गया है। इस पर थाना मणीपुर में  धारा 303(2), 3(5) बी.एन.एस. के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।  वहीं, 15 नवंबर 2025 को दूसरे प्रार्थी ने भी रिपोर्ट कराई कि 25 फीट तांबे का पाइप अज्ञात व्यक्ति द्वारा तोड़कर चोरी कर लिया गया है। इस रिपोर्ट पर थाना मणीपुर में अपराध क्रमांक 314/25 धारा 303(2), 3(5) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया।  

इस तरह दबोचे गए आरोपी 

पुलिस ने बताया कि दोनों वारदातों की विवेचना के दौरान पुलिस टीम लगातार आरोपियों और चोरी गई संपत्ति की तलाश में जुटी रही। इस बीच मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक तांबे का पाइप बेचने के लिए घूम रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बादल कुशवाहा 23 वर्ष और शनी सोनी 20 वर्ष को मौके से पकड़ लिया।  पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे कबाड़ और कार्टन इकट्ठा करने का काम करते हैं। इसी दौरान अस्पताल परिसर में रखे तांबे के पाइप को देख उन्होंने चोरी की योजना बनाई। पहले पाइप चोरी कर 1200 रुपये में बेच दिया और रकम आपस में बांट ली। बाद में पुनः अस्पताल में जाकर दूसरी बार तांबे के पाइप को तोड़कर चोरी किया और बस स्टैंड के पीछे झाड़ी में छिपा दिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर छिपाया गया पाइप बरामद कर लिया है।  

यह रहे सक्रिय 

 इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी मणीपुर निरीक्षक अश्वनी सिंह, सहायक उप निरीक्षक रामचंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक विजय रवि, आरक्षक उमाशंकर साहू, अनिल सिंह, रामाशंकर यादव और साइबर सेल से प्रधान आरक्षक विकास सिन्हा एवं आरक्षक मनीष सिंह की अहम भूमिका रही।  



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)